breaking news
खबर शेयर करें -

​लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय पुत्री नेहा पांडे ने अज्ञात कारणों के चलते घर के पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी की माता बाजार से सब्जी लेने गई थीं। जब वह घर लौटीं, तो बेटी का शव फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। नेहा इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजमोहन राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम के निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मृतका मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ चल रही थी, जिसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल से उपचार भी किया जा रहा था। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस पूरे प्रकरण की सघन जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़ित परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad