ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के वीआईपी गेट में देर रात्रि लालकुआं बाजार से पेपर मिल के भीतर स्थित स्टाफ क्वार्टर में मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे मिल के श्रमिक की सामने से आ रहे ट्रक से हुई भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहां वीआईपी गेट के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर पेपर मिल के मुख्य द्वार से बाहर को एक ट्रक निकल रहा था, इसी दौरान लालकुआं बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल द्वारा वापस वीआईपी गेट से मिल के भीतर स्टाफ क्वार्टर में स्थित अपने घर को जा रहा दीपक सिरोही उम्र 38 वर्ष को ट्रक ने तेजी से टक्कर मार दी, जिससे दीपक का सिर टायर के नीचे आ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं, तथा वह पेपर मिल के चार नंबर प्लांट में कार्यरत था, और आज जनरल शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद वह लालकुआं बाजार में सामान खरीदने गया था, तथा देर रात को बाजार से वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, तथा मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad