खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, लालकुआं

एंटी करप्शन ब्रांच सीबीआई की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को ₹7000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पूरे मामले में सीबीआई की टीम आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमे की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा ₹7000 की रिश्वत की मांग की थी जिस पर सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

शिकायतकर्ता ने सीबीआई के मेल पर लालकुआं रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी अपने पास की थी शिकायत के बाद दिल्ली और देहरादून की सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

पूरे मामले की करवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही की गई। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आरोपी को अपने साथ में दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad