ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खबर:

हल्दूचौड़। ग्राम दौलिया डी-क्लास निवासी महिला ने स्थानीय कोतवाली में पति, ससुर, सास और अन्य ससुरालियों के खिलाफ गंभीर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि 2020 में विवाह के बाद से ही पति-ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहते और उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। बुरी तरह रोती और परेशान महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को पति और अन्य ससुरालियों ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया और उनसे कहा कि जब तक मायके से कार नहीं लाती, घर में वापसी नहीं।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

महिला ने इस घटना की सूचना अपने मायके बागेश्वर को दी, जहां परिवारजन भी उसकी बात सुनने पहुंचे। पुलिस ने ससुराल पक्ष को बुलाकर काउंसलिंग का प्रयास किया, लेकिन विवाहिता ने ससुराल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी को स्थानांतरित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश की कोशिश की गई, लेकिन महिला की स्थिति को देखते हुए आगामी काउंसलिंग महिला हेल्पलाइन को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा और उचित न्याय सुनिश्चित करने के लिए महिला हेल्पलाइन को मामला हस्तांतरित किया है। पुलिस एवं संबंधित विभाग इस गंभीर मामले की गहनता से जांच में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।