खबर शेयर करें -

लालकुआं। जहां एक ओर सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है तो वहीं रेलवे कॉलोनी के पास स्थित रेल भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा पक्का निर्माण किया जा रहा था। हालांकि सूचना मिलने के बाद हरकत में आई रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने काम रुकवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुण वर्मा ने कहा कि रेलवे की भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम के द्वारा मौका मुआयना किया गया साथ ही निर्माण कार्य कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यहां पक्का निर्माण ना करें यदि इसके बाद भी निर्माण कर कर रहे लोग नहीं मानते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad