खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू (हल्द्वानी): क्षेत्र के जयपुर बीसा ग्रामसभा अंतर्गत गंगारामपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पंखे के कुंडे से लटकता हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतका अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी। 112 से सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के अनुसार, मृतका की पहचान विजय पलड़िया की पत्नी रूपा पलड़िया (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के वक्त 7 वर्षीय पुत्र और 5 वर्षीय बेटी स्कूल गए हुए थे, जबकि पति (जो आरओ मरम्मत का काम करता है) काम के सिलसिले में घर से बाहर था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार और कोतवाल बृजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाई गई फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad