ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़ स्थित स्लीपर फैक्ट्री में करंट लगने से बिंदुखत्ता निवासी ग्रामीण की मौत,
लालकुआं: हल्दुचौड़ लालकुआं स्थित स्लीपर फैक्ट्री में करंट लगने से बिंदुखत्ता निवासी श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

बुधवार की प्रातः चार बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी भोपाल सिंह कोरंगा उम्र 45 वर्ष स्लीपर फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए गया, ड्यूटी के दौरान भोपाल को अचानक करंट लग गया, आनन फानन में साथी कर्मचारियों द्वारा उसे हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फैक्ट्री के प्रबंधकों द्वारा मृतक भोपाल के परिजनों को साढ़े छह बजे घटना की जानकारी दी, भोपाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है,

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

मृतकभोपाल की दो पुत्रियां हैं। हंसमुख मिलनसार स्वभाव के धनी भोपाल सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, इधर पता चला है कि स्लीपर फैक्ट्री में मजदूरों से मानक को ताक में रखकर काम कराया जाता है, साथ ही सुरक्षा के पूरे प्रबंध भी नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप, युवाओं और व्यापारियों से पहुंचने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad