ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं परिसर में आगामी 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्वरोजगार जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार शुरू करने और अपने मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

नगरसेवक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नगर क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों से कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

कैंप में स्वरोजगार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने और अपनी शंकाओं का समाधान कराने का अवसर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए यह कैंप उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और पहले से स्वरोजगार कर रहे लोगों से निर्धारित समय पर नगर पंचायत परिसर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से लोग अपनी आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लोग उनका लाभ उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।