खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता (जूनियर इंजीनियर) के पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर संस्थान की ओर से एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के लंबे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को आगे बढ़ाया। उनकी कार्यकुशलता, गहरे अनुभव और कर्तव्यपरायणता का लाभ दुग्ध संघ को सदैव मिलता रहा है। उनका यह बेमिसाल योगदान संस्थान के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  🌦️ उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: कम रही गर्मी, लेकिन मानसून में देरी से बढ़ेगी उमस, आज भारी बारिश का अलर्ट

​अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री अवस्थी के स्वर्णिम कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी ने उनके सेवानिवृत्त जीवन के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें -  📢 उत्तराखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज: ‘अनकलेक्टेबल’ मतदाताओं का दोबारा होगा वेरिफिकेशन

​इस विदाई समारोह में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा और वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही यातायात प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान और विमल कुमार ने भी विदाई दी।

यह भी पढ़ें -  📢 उत्तराखंड बोर्ड सुधार परीक्षा का शेड्यूल जारी: 22 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, देखें परीक्षा कार्यक्रम

​इस भावुक क्षण में सेवानिवृत्त हो रहे अवस्थी के परिवार से नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी और भास्कर अवस्थी सहित दुग्ध संघ के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad