ADVERTISEMENTS


लालकुआँ: लालकुआँ यार्ड में स्थित समपार संख्या 50 स्पेशल पर अति आवश्यक रेलवे ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस कारण 6 अक्टूबर 2026 की रात 10:00 बजे से 7 अक्टूबर 2026 की सुबह 05:00 बजे तक यह रेलवे फाटक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार संख्या 44ए (इंडियन ऑयल गेट) या 49ए का उपयोग किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS




