खबर शेयर करें -

काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस रेलगाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में रुद्रपुर के पास गिरे एक अज्ञात युवक का पूरी तरह क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद हुआ है,

जीआरपी लालकुआं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर में सुरक्षित रखवा दिया है,

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

जीआरपी पुलिस चौकी लालकुआं के चौकी प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि उन्हें स्टेशन अधीक्षक लालकुआं से मेमो प्राप्त हुआ कि रुद्रपुर-छतरपुर के बीच रेलवे पटरी संख्या 45/22 में एक क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा हुआ है, जिसके शरीर में कपड़े नाम मात्र है।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की, परंतु उक्त शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है, उन्होंने बताया कि मृतक के पास से काठगोदाम से बेतिया तक का बाघ एक्सप्रेस का सामान्य टिकट प्राप्त हुआ है। जिसके चलते समझा जा रहा है कि वह बाघ एक्सप्रेस रेलगाड़ी से बीती रात संभवत गिर गया होगा, उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की असल वजह का खुलासा हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले- खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad