खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने लालकुआं कोतवाली का निरीक्षण करते हुए कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो का जहां जायजा लिया, वहीं कोतवाली क्षेत्र में सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने तथा सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी मीणा ने कहा कि गौला एवं नंदौर नदी में खनन कार्य करने वाले वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस मामले में पुलिस प्रशासन फर्जी इंश्योरेंस वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ धोखाधड़ी वाले मुकदमे में कार्रवाई करेगा, उन्होंने कहा कि फर्जी इंश्योरेंस करने वालों ने जहां राजस्व का भारी नुकसान किया, वहीं दुर्घटना होने पर क्लेम की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचाया, ऐसे फर्जी इंश्योरेंस वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन लेते हुए इन नदियों से जुड़े एक-एक वाहन की जांच करेगा। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, ड्यूटी रजिस्टर को मेंटेन रखने तथा सर्विलेंस सिस्टम को और अधिक मजबूत रखने के अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, पुलिस कप्तान ने कहा कि लालकुआं कोतवाली को सुंदर एवं सुसज्जित स्वरूप प्रदान किया जाएगा, इस मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आज कोतवाली लालकुआं का औचक निरीक्षण किया गया। थाने में उपलब्ध ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया तो उसमे डे अफसर की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। कोतवाली लालकुआं के SSI प्रकाश सिंह मेहरा को डे अफसर की ड्यूटी न लगाए जाने पर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आज कोतवाली लालकुआं का औचक निरीक्षण किया गया। थाने में उपलब्ध ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया तो उसमे डे अफसर की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। कोतवाली लालकुआं के SSI प्रकाश सिंह मेहरा को डे अफसर की ड्यूटी न लगाए जाने पर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad