ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा (आईपीएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की महत्ता और सामाजिक दायित्वों पर खुलकर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज को सही दिशा दिखाने में मीडिया की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एक पत्रकार की मंशा, उसका दीन-ईमान और नियत हमेशा साफ होनी चाहिए। जब पत्रकार की नीयत साफ और निष्पक्ष होगी, तभी समाज को एक स्वच्छ और पारदर्शी पत्रकारिता देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

​पत्रकारों के दायित्वों की सराहना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि देश और समाज के असली ‘चौकीदार’ पत्रकार ही होते हैं। जिस तरह एक सजग प्रहरी हर गतिविधि पर नजर रखता है, ठीक उसी तरह पत्रकार भी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर उसे दुरुस्त रखने का काम करते हैं। जब पत्रकार सजगता से अपना काम करते हैं, तभी शासन-प्रशासन और समाज में सही तरीके से काम हो पाता है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।