ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे उत्तराखंड में अपनी सफलता का परचम लहराया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लालकुआं दुग्ध संघ को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से नैनीताल जनपद के साथ ही क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से गौलापुल तक पांच स्थानों पर बनेंगी सेफ्टी लेन, हाईवे के 10 से अधिक अवैध कट होंगे बंद

उत्तराखंड सहकारी डेरी फेडरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में उपार्जन संबंधी गतिविधियों के प्रदर्शन के आधार पर लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का चयन प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ संघ के रूप में किया गया है।

इस उपलब्धि के लिए शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया और संघ के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीरों को बड़ी राहत: चार साल बाद नहीं होगी सेवा से छुट्टी, अब मिलेंगे दो साल अतिरिक्त; सरकार ने बदले नियम

इस संबंध में जारी प्रमाण-पत्र पर उत्तराखंड सहकारी डेरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा, महाप्रबंधक आरएम तिवारी और उप महाप्रबंधक पीएस नागपाल के हस्ताक्षर हैं।

लालकुआं दुग्ध संघ की इस सफलता को बेहतर प्रबंधन, प्रभावी कार्यप्रणाली और दुग्ध उत्पादकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों की मेहनत, दुग्ध समितियों की सक्रिय भागीदारी और सहकारी व्यवस्था के समन्वय ने संघ को यह मुकाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। यह सम्मान न केवल संघ के लिए बल्कि पूरे नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों के लिए भी गौरव की बात है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो दर्दनाक सड़क हादसे, कैंटर और अज्ञात वाहन ने ली दो लोगों की जान; महिला समेत दो की मौत से मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।