ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में तेज रफ्तार का कहर दो परिवारों पर कहर बनकर टूटा। बुधवार सुबह महज आधे घंटे के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा काठगोदाम क्षेत्र में हुआ, जहां पत्नी को लेने जा रहे स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। वहीं, दूसरे हादसे में तिकोनिया के पास सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया।

पत्नी को लेने जा रहे इरशाद को कैंटर ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

पहली घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के पास हुई। दमुवादूंगा के इंदिरा नगर निवासी 46 वर्षीय इरशाद अहमद स्कूटी से गौलापार की ओर जा रहे थे। बताया गया कि उनकी पत्नी गौलापार में एएनएम के पद पर तैनात हैं और इरशाद उन्हें लेने के लिए घर से निकले थे।

यह भी पढ़ें -  त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख रुपये का बोनस, छह दुग्ध समितियों में बांटी गई प्रोत्साहन राशि

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इरशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट पहनने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दवा लेने पहुंची ममता बिष्ट को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

दूसरा हादसा पहले हादसे के करीब 30 मिनट बाद सुबह 10:30 बजे तिकोनिया क्षेत्र में हुआ। भवाली के रानीखेत रोड, वार्ड नंबर सात निवासी 47 वर्षीय ममता बिष्ट दवा खरीदने के लिए हल्द्वानी आई थीं। बताया जा रहा है कि सवारी वाहन से उतरने के बाद वह पैदल सड़क पार कर अस्पताल की ओर जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  मदर डेयरी के गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में सिर्फ 2.9% मिला फैट, पैकेट पर 4% का दावा; खाद्य विभाग ने घोषित किया अधोमानक और मिथ्याछाप

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और ममता सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी रहीं। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ममता बिष्ट के पति आनंद सिंह बिष्ट भवाली स्थित आंचल दुग्ध केंद्र में संविदा कर्मचारी हैं। उनके परिवार में दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी को मिला सम्मान, पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित

दोनों हादसों की जांच में जुटी पुलिस, फरार वाहन की तलाश तेज

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, तिकोनिया में महिला को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

एक के बाद एक हुए इन दो हादसों ने हल्द्वानी में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधे घंटे के भीतर दो परिवारों की खुशियां उजड़ने से शहर में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।