ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं से काठगोदाम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इसके तहत लालकुआं से तीनपानी होते हुए गौलापुल तक पांच प्रमुख स्थानों पर सेफ्टी लेन (शेल्टर लेन) विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का कारण बन रहे 10 से अधिक अवैध कट भी बंद किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, शनि बाजार, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और महालक्ष्मी मंदिर सहित पांच स्थानों पर यू-टर्न को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष शेल्टर लेन तैयार की जाएगी। इससे यू-टर्न लेने वाले वाहन मुख्य हाईवे से अलग होकर सुरक्षित तरीके से मुड़ सकेंगे। वर्तमान में वाहनों के अचानक रुकने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों की टक्कर का खतरा बना रहता है। नई व्यवस्था लागू होने से इस तरह के हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो दर्दनाक सड़क हादसे, कैंटर और अज्ञात वाहन ने ली दो लोगों की जान; महिला समेत दो की मौत से मचा हड़कंप

वहीं, लालकुआं से काठगोदाम के बीच 10 से अधिक ऐसे कट चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है। इन कटों को बंद कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जाएगा। इसके अलावा शनि बाजार-गौलापार लिंक मार्ग को हाईवे से जोड़ने वाले जंक्शन के सुधार का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच, ग्राम प्रधान से जिला पंचायत अध्यक्ष तक प्रस्तावित लाखों का बीमा

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने बताया कि लालकुआं से हल्द्वानी के बीच सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यू-टर्न पर शेल्टर लेन बनाई जा रही हैं। इससे वाहनलालकुआं से गौलापुल तक पांच स्थानों पर बनेंगी सेफ्टी लेन, हाईवे के 10 से अधिक अवैध कट होंगे बंद

यह भी पढ़ें -  मदर डेयरी के गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में सिर्फ 2.9% मिला फैट, पैकेट पर 4% का दावा; खाद्य विभाग ने घोषित किया अधोमानक और मिथ्याछाप

चालकों को सुरक्षित तरीके से यू-टर्न लेने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुछ अवैध कट भी बंद किए जाएंगे और इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि लालकुआं से काठगोदाम के बीच हाईवे पर बीते कुछ समय में 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के चलते इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।