खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया, मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस एंव जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

यहां मिली जानकारी के अनुसार यहां नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच कमर से कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी के कर्मियों ने शव की शिनाख्त करने और मौत के कारण की जांच शुरू कर दी है,वही पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में भी जुट गई है,
इधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है तथा पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है इससे पूर्व मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad