खबर शेयर करें -

लालकुआं में तेज अंधड़ से श्रमिक बस्तियों में भारी नुकसान, अंबेडकर पार्क के सामने कार पर गिरा विद्युत पोलशाम को लालकुआं क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने नगर की श्रमिक बस्तियों में भारी तबाही मचाई।

कई झोपड़ियों की छतें उड़ गईं, जिससे बस्तियों के लोग परेशान हो गए। वहीं वार्ड नंबर 1 अंबेडकर पार्क के सामने स्थित विद्युत विभाग का सीमेंट पोल तेज हवा के झोंके से भरभराकर सड़क किनारे खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया।

 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, और उसका शीशा टूट गया।सौभाग्य रहा कि घटना के समय मुख्य मार्ग से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, जिससे जनहानि टल गई। बरसात थमने के बाद पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी और नगर पंचायत के लाइनमैन ने बमुश्किल पोल को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

विद्युत पोल गिरने के कारण वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 के कई मोहल्लों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी और अंधकार छाया रहेगा।फोटो परिचय: अंबेडकर पार्क के सामने सड़क पर गिरे विद्युत पोल को हटाते हुए कर्मचारी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad