ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान में कमलेश महतो का घर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया तो दीवार से सांप निकल आया। कमलेश ने गुस्से में सांप को पकड़कर अपने दांतों से चबा कर घायल कर दिया।

नाबालिग के स्कूटी चलाने पकडे जाने पर वाहन स्वामी पर होगा 25 हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

नैनीताल में रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने सांप को ही चबा लिया। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने युवक के खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर दिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार को नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसी दौरान कमलेश महतो का घर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया तो दीवार से सांप निकल आया। कमलेश ने गुस्से में सांप को पकड़कर अपने दांतों से चबा कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

इस घटना को पास में खड़े लोगों ने वायरल कर दिया। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमलेश महतो को नगीना कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला-सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने को शासनादेश हुआ जारी, तय की जायगी जवाबदेही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad