खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्वच्छ भारत अभियान 2026 के शुभारंभ के अवसर पर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं कूड़ा पृथक्करण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े के उचित निस्तारण को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

अभियान की शुरुआत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रजलाल मीना एवं स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह राणा की मौजूदगी में हुई। इस दौरान नवीन कुमार, जूनियर इंजीनियर, जीआरपी निरीक्षण टीम, रेलवे पुलिस बल के स्टाफ, रेलवे कर्मचारी, ठेका सफाई कर्मचारी तथा यात्रियों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:झोलाछापों पर कार्रवाई की मांग, मानकविहीन क्लिनिकों की होगी जांच!

यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में डालने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। यात्रियों से अपील की गई कि वे स्टेशन परिसर में कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

रेलवे कॉलोनी में भी चला जागरूकता अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें -  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का दिया संदेश

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने, इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और बेहतर पर्यावरण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर रेलवे प्रशासन, जीआरपी, रेलवे पुलिस बल, सफाई कर्मचारियों एवं यात्रियों की सहभागिता से स्वच्छ भारत अभियान 2026 की शुरुआत की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad