खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता ने जीत दर्ज की। चुनाव में अध्यक्ष पद पर 28 मत और कोषाध्यक्ष पद पर 204 मतों के अंतर से परिणाम सामने आया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में हिमांशु पांडे को 455 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु सुयाल को 427 मत मिले। सात मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस तरह हिमांशु पांडे ने 28 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए कुल 893 मत पड़े, जिनमें 889 वैध और चार मत अवैध रहे।

यह भी पढ़ें -  शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

वहीं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में खुशी मेहता को 526 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शिखा खत्री को 322 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 17 मत पड़े। इस परिणाम के साथ खुशी मेहता ने 204 मतों के अंतर से कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस पद पर 865 मत वैध और 28 मत अवैध पाए गए।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान: शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने रेखांकित किए सपनों के भारत के रंग

महाविद्यालय छात्रसंघ के कुल 11 पदों में से केवल अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। शेष आठ पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष छात्र पद पर सावन मेहता, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर करिश्मा, सचिव पद पर दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पद पर आंचल बैठा और सांस्कृतिक सचिव पद पर भावना भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके अलावा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर गीतांजलि दुम्का, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर भास्कर जोशी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक भट्ट का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

यह भी पढ़ें -  Lalkuwan (Breaking) LBS महाविद्यालय हल्दूचौड़: छात्रसंघ चुनाव में हिमांशु पांडे अध्यक्ष और खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, समर्थकों में भारी उत्साह

वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कोई नामांकन नहीं होने के कारण यह पद रिक्त रह गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग देने वाले छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad