खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक बच्ची की मां को प्रेमजाल में फंसाया और हरिद्वार ले जाकर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। भेद खुलने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की और इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

लिवइन में परवान चढ़ा प्यार दुष्कर्म पर हुआ खत्म, BBA की छात्रा ने जन्‍मी बेटी और दूसरी युवती तीन माह की गर्भवती

उत्तराखंड में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक बच्ची की मां को प्रेमजाल में फंसाया और हरिद्वार ले जाकर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। भेद खुलने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की और इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, मारपीट, दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

पुलिस के अनुसार, महिला की 13 वर्ष की बेटी है, जो अपने ननिहाल चमोली में रहती है। महिला तलाकशुदा है और निजी एजेंसी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजीव नगर के रहने वाले समीर नाम के युवक से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताया। मई में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ हरिद्वार स्थित बाबर कॉलोनी ले गया।

निकाह करने बनाया का दबाव

कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि समीर का असली नाम सावेज है। यह सुनकर महिला घबरा गई और वहां से निकलने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी ने महिला की बुरी तरह पिटाई की। उस पर इस्लाम अपनाकर निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

इसी बीच आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर देहरादून पहुंची। इसके बाद भी सावेज महिला को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने बताया कि सावेज मोटर मैकेनिक का काम करता है। उसने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है।

यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

हल्द्वानी – गैस की अवैध कालाबाजारी पर प्रशासन का छापा, रिफिलिंग का सामान और गैस सिलेंडरों समेत कई मशीनें की गयी जब्त 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad