ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​अग्रसर भारत न्यूज ब्यूरो

​मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने सुलतानपुर पट्टी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उपजिलाधिकारी (SDM) ऋचा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी मावा और दूषित मिठाइयां पकड़ीं।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

​छापेमारी के दौरान बरामद सामग्री:

  • ​80 किलोग्राम मिलावटी खोया
  • ​40 किलोग्राम मिलावटी बर्फी
  • ​1.5 क्विंटल मिलावटी केक लौज
  • ​लगभग 50 किलोग्राम कीड़े-मकोड़ों से युक्त खराब खोया और छैना की मिठाइयां
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

​मौके पर नष्ट कराया गया सामान, विधिक कार्रवाई जारी

निरीक्षण के दौरान मिली भारी मात्रा में दूषित एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री को अधिकारियों की मौजूदगी में तुरंत नष्ट कराया गया।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित आरोपी व्यापारियों के खिलाफ भारी जुर्माने के साथ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्य आवश्यक कानूनी व विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस औचक कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।