ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बना हुआ है , राज्य के उच्च हिमालई क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश भर में इस सीजन बारिश बर्फबारी नहीं हुई है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे घना कोहरा और शीतलहर की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों के कुछ जनपदों में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी।मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कोहरे के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतने तथा बुजुर्ग बीमार और बच्चों को शीतलहर में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ADVERTISEMENTS




