खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर):

कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी आपत्तियों और समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित प्रशासनिक बैठक में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखा विवाद हो गया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में हुई इस तकरार ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच तू-तू-मैं-मैं के साथ बात हाथापाई तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में तीन गिरफ्तार

बैठक में तीखी बहस और तनातनी

जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श चल रहा था। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर विधायक शिव अरोड़ा और राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम मनीष बिष्ट ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें -  ओखलकांडा में हैवानियत: पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, 4 मासूम अनाथ

गाली-गलौज का आरोप, धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

घटना के विरोध में भाजपा नेताओं व समर्थकों में गहरा आक्रोश फैल गया। विधायक पक्ष ने पूर्व विधायक पर गाली-गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन और मान-मनौव्वल के बाद स्थिति को शांत कराया जा सका। इस हंगामे के चलते महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की कार्यवाही भी प्रभावित हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आरक्षण के मुद्दे पर दिल्ली से लखनऊ तक प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में जुटी भीड़; मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को बताया अनुचित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad