ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। साइबर अपराधी अब ठगी के ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिनमें लोगों को ओटीपी साझा करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। मोबाइल पर भेजे जाने वाले संदिग्ध लिंक और अनजान वेबसाइटों से डाउनलोड की गई APK फाइलों के जरिए साइबर ठग स्मार्टफोन में सेंध लगाने और निजी जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए पिथौरागढ़ साइबर सेल ने मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहने और अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा मजबूत करने की सलाह दी है।

ओटीपी नहीं बताया, फिर भी कैसे हो सकती है ठगी?

साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी के अनुसार, कई बार लोग इस बात से हैरान रह जाते हैं कि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया, फिर भी उनके बैंक खाते से पैसे कैसे निकल गए।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां ने उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला; भगदड़ में कई लोग घायल, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

दरअसल, साइबर अपराधी व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए संदिग्ध लिंक भेजकर लोगों को निशाना बनाते हैं। इन लिंक पर क्लिक करने या अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल में हानिकारक एप्लीकेशन इंस्टॉल हो सकती हैं। इनके माध्यम से ठग मोबाइल की संवेदनशील जानकारियों और अन्य जरूरी अनुमतियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे बैंकिंग संबंधी जानकारी के दुरुपयोग और आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 36 दरोगाओं के तबादले; एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश

मोबाइल में एक्टिव करें ‘एडवांस प्रोटेक्शन’

साइबर सेल ने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर ‘एडवांस प्रोटेक्शन’ विकल्प तलाशें और यदि यह सुविधा उपलब्ध है तो इसे सक्रिय करें। यह सुरक्षा सुविधा संदिग्ध लिंक, असुरक्षित वेबसाइटों और हानिकारक फाइलों से बचाव में मदद कर सकती है।

व्हाट्सएप और SMS पर आने वाले अनजान लिंक से रहें दूर

इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी ने लोगों को विशेष रूप से व्हाट्सएप और एसएमएस पर आने वाले अनजान लिंक को लेकर सावधान रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान स्रोत से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता लोकथात महोत्सव में गूंजे लोक संस्कृति के स्वर, कोश्यारी ने दिया राजस्व गांव का भरोसा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एडवांस प्रोटेक्शन मोबाइल की सुरक्षा को मजबूत करने का एक उपाय है, लेकिन इसे साइबर ठगी से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं समझना चाहिए।

साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल की सुरक्षा सेटिंग्स की नियमित जांच करें और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। थोड़ी सी लापरवाही भी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।