
पहली बार बिंदुखत्ता पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिंदुखत्ता में सोमवार को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां संजय नगर में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे और लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित एनआईटी हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। उनका दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचने का कार्यक्रम है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार से दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे, जहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से प्रस्थान कर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री का बिंदुखत्ता आगमन क्षेत्र की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



