खबर शेयर करें -

दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घर पर पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार जयनगर नंबर चार निवासी शंकर दत्त पालीवाल का बेटा जगदीश (19) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।

यह भी पढ़ें -  हंगामे की भेंट चढ़ी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक, पुरानी कार्यकारिणी की बहाली पर अड़े व्यापारी

रविवार सुबह जब मां उसे जगाने कमरे में गई तो उसे फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: गेहूं कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा, पानी से भरे 8 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत

परिजनों के अनुसार युवक नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।