ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ मारपीट की और चार जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने का प्रयास किया। दीपा दर्मवाल ने इस पूरे घटनाक्रम की तहरीर पुलिस थाने में दी है, जिसमें विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को नामजद किया गया है।

घटना को चुनावी दबाव और डराने-धमकाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। जिले में सख्त सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है ताकि चुनाव शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

प्रशासन और पुलिस ने साफ किया है कि चुनावी प्रक्रिया को भयमुक्त और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था के पालन में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा की कोई जगह नहीं है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।