ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गरमपानी, नैनीताल

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैंची धाम के पास मंगलवार सुबह दस बजे वाहनों के सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से जाम लग गया। यात्री और सैलानी डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।

जाम की वजह से हल्द्वानी और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम से स्थानीय व्यापारी और होटल कारोबारी भी परेशान नजर आए। पुलिस ने करीब 11.30 बजे जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। दोपहर बाद भी मार्ग पर जाम की समस्या बनी रही। इधर, मंगलवार को सैलानियों ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad