खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड लालकुआं भी अब अपराधियों से अछूता नहीं रहा यहां यूपी के रामपुर स्थित रामनगर कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी सोमेंद्र सिंह की पत्नी से रानीखेत एक्सप्रेस में चेन स्नेचिंग की वारदात कर आरोपी लालकुआं स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से कूद गया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीआरपी को सौंपी तहरीर में सोमेंद्र ने बताया कि 13 जून को वह अपने परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। लालकुआं के पास एक अनजान व्यक्ति उनकी सीट के पास आया और उनकी पत्नी अनीता चोपड़ा के गले से सोने की चेन छीनकर चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया। उन्होंने आपातकालीन चैन खींचकर ट्रेन रुकवायी लेकिन आरोपी का पता नहीं चला, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जीआरपी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए लुटेरे की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले- खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad