breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्थानीय मुख्य बाजार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब टहलने निकली एक नवविवाहिता से स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।

घटना से नाराज पीड़िता के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवकों की जमकर पिटाई की, वहीं विवाहिता ने भी आरोपियों और उनके वाहन पर पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

 

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ में शामिल स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11 बजे वार्ड नंबर-2 निवासी एक नवविवाहिता अपनी सहेली के साथ मुख्य बाजार में सैर कर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवक पहुंचे और उससे छेड़छाड़ करने लगे।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

विवाहिता के विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता की, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर धुनाई कर दी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

पुलिस ने तीनों आरोपियों—अनिल कुमार आर्या निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, चंदन आर्या एवं विनोद आर्या निवासी कार रोड शिव मंदिर के पास—को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad