ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, नयागांव के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार दो युवक पुलिस के रोकने के संकेत के बावजूद नहीं रुके और भूड़पुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  टकूरा-जमराड़ी मोटर मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण कार्य, मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

घायल आरोपियों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को उपचार के लिए प्रेमनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  कौशल आधारित शिक्षा से जुड़े भारतीय ज्ञान परंपरा: भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें स्थापना दिवस पर सात कार्मिक सम्मानित

कई थाना क्षेत्रों में नकबजनी की वारदातों में शामिल होने का आरोप

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों रविवार रात भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। वे पहले भी कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें -  11 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान को ED ने फिर किया गिरफ्तार, रिहाई के चंद मिनटों बाद हुई कार्रवाई

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपियों से पूछताछ की।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों, संभावित साथियों और पूर्व में अंजाम दी गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई के बाद देहरादून पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।