ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कमलुवागांजा मार्ग पर 14 सितंबर की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद कंचन का मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 16 सितंबर की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, लामाचौड़ निवासी कंचन पांडे एक निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थीं। पढ़ाई के साथ वह महिला अस्पताल में ड्यूटी भी कर रही थीं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

बताया गया कि 14 सितंबर की रात कंचन कॉलेज से स्कूटी पर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कमलुवागांजा मार्ग पर अचानक एक निराश्रित कुत्ता सड़क पर आ गया।

कुत्ते को बचाने के प्रयास में कंचन ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

आईसीयू में चल रहा था इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कंचन को गंभीर हालत में मुखानी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद 16 सितंबर की देर रात उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

परिवार में मचा कोहराम

कंचन की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। उनके पिता भगवती प्रसाद शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं। बेटी की मौत से माता भावना पांडे, भाई गौरव समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।