खबर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर जिले के एक अकेले धान खरीद केंद्र नकटपुरा की जांच में 46 किसानों का 6520 कुंतल अतिरिक्त धान तौला गया है, जो वास्तव में कहीं उगाया ही नहीं गया।

तीसरी मंजिल से कूद कर दी व्यक्ति ने दी जान, इलाज करवाने आया था पतंजलि योगपीठ

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बड़े पैमाने पर धान खरीद घोटाला सामने आया है। मामला धान खरीद सत्र 2021-22 का है। यहां किसानों की ओर से ऐसी भूमि पर धान उगाना दर्शाया गया है, जिस पर पहले से स्कूल, कब्रिस्तान, एनएच-74 और शमशान घाट बने हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: बिंदुखत्ता में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार, घर के स्टोर रूम सहित 65 क्वार्टर बरामद

प्रदेश में समर्थन मूल्य योजना के तहत बीते वर्ष धान खरीद सत्र में क्रय एजेंसी उत्तराखंड सहकारिता संघ (यूसीएफ) के माध्यम से संचालित धान क्रय केंद्र नकटपुरा में मानक से अधिक तौल की गई।

यह भी पढ़ें -  🏔️ ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ, पवित्र आकृति धुंधली पड़ने से बढ़ी चिंता; पहाड़ों में भू-धंसाव ने भी बढ़ाई मुश्किलें

जिले के एक अकेले धान खरीद केंद्र नकटपुरा की जांच में 46 किसानों का 6520 कुंतल अतिरिक्त धान तौला गया है, जो वास्तव में कहीं उगाया ही नहीं गया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 27 लाख रुपये बैठती है। जिले में वर्ष 2021-22 में ऐसे करीब 200 धान खरीद केंद्र थे, जिनकी जांच होनी बाकी है।

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

दिव्यांग जनों को बाटें गए कृत्रिम अंग, कृत्रिम पैर मिलते ही छलक आई दिव्यांगों की आंखें

अभी तक इनमें से उप निबंधक स्तर पर नौ सेंटरों की जांच की जा चुकी है। इनमें नौ सेंटरों में से जिला प्रशासन के स्तर पर एक सेंटर की जांच ही पूरी हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad