ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बागेश्वर में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को विजिलेंस ने एक हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

यहां रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

बागेश्वर के काफलीगैर तहसील में तैनात पटवारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक काफलीगैर तहसील में तैनात पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को विजिलेंस की टीम ने एक हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस ने ये कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

जमीन के दाखिल खारिज के लिए मांगे थे रूपए

विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी कि जमीन के दाखिल खारिज कराने के एवज में पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा ने दो हजार रूपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर की। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई जिसमें मामला सही पाया गया। जिसके बाद ट्रैप टीम का गठन कर पटवारी को गिरफ्तार किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad