ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: कालसी में PMGSY कार्यालय के अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते समय सतर्कता विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा।

अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान खेत के कटान के मुआवजे के लिए शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विजिलेंस की देहरादून टीम ने चौहान को कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद टीम ने अभियंता के घर और अन्य परिसरों में संपत्तियों की जांच शुरू की। इस कार्रवाई के लिए उत्तराखंड विजिलेंस के निदेशक डॉक्टर वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad