ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर :- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी हीरा सिंह ने मंत्री की हत्या कराने के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी जिसमें जिसमें हीरा सिंह ने ₹पांच लाख सत्तर हजार रुपये एडवांस भी दिए थे ।आरोपी से पुलिस ने दो लाख सत्तर हजार रुपये बरामद किए हैं । वही पूरे मामले में डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज डी का कहना है कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है ।जिनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही डिटेल सामने आएगी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के लिए दी गई सुपारी की रकम से दो लाख सत्तर रुपये और एक कार भी बरामद हुई है ।

मामले में कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कई टीमों का गठन किया जांच के दौरान टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे ।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह सतनाम सिंह और हरभजन सिंह और मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया ,आरोपी अजीत उर्फ गुड्डू के पास से सुपारी की रकम से दो लाख सत्तर हजार रुपये बरामद किए है । अपनी जमानत से जेल के बाहर आया मास्टरमाइंड हीरा सिंह अपने प्लान को कामयाब करने के लिए बदमाश हरभजन और अजीज उर्फ गुड्डू से मिला । उसने इन दोनों को सौरभ बहुगुणा की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी जिसमें से हीरा सिंह ने चार लाख ब्याज पर भी लिए थे .
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हत्या की साजिश रचने वाले मास्टर माइंड हीरा सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया । कि उसे शक था कि उसके मिट्टी का कारोबार और गेहूं चोरी के मामले में उसे जेल भिजवाने के पीछे सौरव बहुगुणा का हाथ था । इसी रंजिश के चलते उसने ठान ली थी कि वह कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को नुकसान पहुंचाकर ही दम लेगा । जेल में रहने के बाद उसकी मुलाकात एनडीपीएस एक्ट में बंद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता से हुई यहां दोनों ने मिलकर सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश को रचा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad