ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 देहरादून निवासी एक ठेकेदार को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर दो युवकों ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मसूद आलम निवासी सिंगल मंडी कोतवाली नगर देहरादून ने तहरीर दी कि वह 2004 से ठेकेदारी का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को डॉन बताया, कहा कि यदि जान बचाना चाहते हो तो 10 लाख रुपये रंगदारी दो। मसूद ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्हें लगा यह फेक कॉल हो सकता है। लेकिन शुक्रवार को दोबारा उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

कॉल करने वाले ने दो दिन में 15 लाख रुपये की डिमांड की है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने मोहल्ले के एक व्यक्ति पर शक जताया है। बताया कि कुछ समय पहले उनकी युवक से हाथापाई हुई थी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने छानबीन करते हुए अनस पुत्र मोहम्मद जाकिर और मोहम्मद सेफ पुत्र अशरफ अहमद दोनों निवासी सिंगल मंडी कुसुम विहार देहरादून को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

अनस शीशे की दुकान तो सेफ फैक्ट्री में काम करता है। दोनों ने जल्दी पैसे कमाने के लालच में व्यक्ति को धमकी दी थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad