ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

घर में रखा तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर सड़क में घूम रहे किशोर को 19 में रंगे हाथों दबोचते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के बाद ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया है।

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, फर्श पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

घर में रखा तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर सड़क में घूम रहे किशोर को 19 में रंगे हाथों दबोचते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के बाद ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीती रात शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर शक्ति विहार कॉलोनी में दबिश दी गई। जहां एक किशोर संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़ा गया खनस्यू निवासी आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उक्त तमंचा और कारतूस घर में रखा हुआ था। जिसे वह अपने साथी युवकों पर दादागिरी दिखाने के उद्देश्य से निकाल लाया था। पुलिस ने आरोपी को ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हाईवे पर हुई कार और स्कूटी की टक्कर, कार सवार ने की अभद्रता, जमकर हुई मारपीट, जानिए पूरी खबर 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad