खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता

उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बिंदुखत्ता निवासी युवा ट्रांसपोर्टर पुष्कर सिंह कार्की की अकाल मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे का विवरण

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुरियाखत्ता (बिंदुखत्ता), लालकुआं निवासी पुष्कर सिंह कार्की (पुत्र दीवान सिंह कार्की) पेशे से ट्रांसपोर्टर थे। उनके दो वाहन रानीखेत डामरीकरण कार्य में लगे हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी के समीप एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्कर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सजग नागरिक, समर्थ प्रदेश: बदलती जीवनशैली से संवरेगा देश का आर्थिक और पर्यावरणीय भविष्य

परिवार का एकमात्र सहारा थे पुष्कर

​पुष्कर अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वह स्वभाव से बेहद मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही अपने पिता की हार्ट सर्जरी करवाई थी और वह परिवार की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखते थे।

यह भी पढ़ें -  हृदयविदारक: छत्तीसगढ़ में होटल की छठी मंजिल से गिरे बिंदुखत्ता के भास्कर पांडे, हालत अत्यंत नाजुक; मदद की अपील

पीछे छोड़ गए रोता-बिलखता परिवार

​इस आकस्मिक दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। पुष्कर अपने पीछे अपनी पत्नी ममता, वृद्ध माता-पिता और दो मासूम बच्ची ( दोनों पुत्री) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ​उत्तराखंड: परीक्षा परिणाम का 'खौफ': यहां इकलौते बेटे ने दी जान

​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कहर और सड़कों पर सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad