खबर शेयर करें -

बीते रविवार को हुई पप्पी सागर हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए शूटरों को पुलिस ने काशीपुर के केला मोड़ से पकड़ा। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, घटना से परिसर में मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें -  रामपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 30 अप्रैल को लूटाबढ़ में शिवलालपुर रियूनिया निवासी पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने आजम, रिजवान उर्फ सुक्खा, इरफान और साबिर उर्फ पंचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि रजविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र स्व. जोगेंद्र सिंह निवासी कचनालगाजी काशीपुर और रोहित पाटनी पुत्र स्व. नीलांबर पाटनी निवासी ग्राम पाटन लोहाघाट चंपावत हाल निवासी निजड़ा फार्म सैनिक कालोनी काशीपुर को काशीपुर के केला मोड़ से पकड़ा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही थी। गिरफ्तार करने वालों में एसएसआई अनीस अहमद, पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी, एसआई तारा सिंह राणा, गगनदीप सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आयोजित, चार करोड़ का हुआ कारोबार

लालकुआं : गोरापड़ाव में मिला महिला का शव, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad