खबर शेयर करें -

कर संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उत्तराखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठी मांग

रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी स्थित राज्य कर कार्यालय पहुंचकर जॉइंट कमिश्नर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों और करदाताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग भी उठाई।

एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी और महासचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य कर कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय प्रक्रियाओं के कारण व्यापारियों और करदाताओं को सामने आ रही दिक्कतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें -  रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

एसआर प्रक्रिया और विभागीय कार्यों का मुद्दा उठाया

एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी ने रामनगर राज्य कर कार्यालय में एसआर (SIR) प्रक्रिया के चलते सीटीओ के कार्यमुक्त न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा कर विभागीय कार्यों को सुचारु कराने की मांग की।

वहीं महासचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल ने सर्वे सहित अन्य विभागीय कार्यवाहियों के दौरान व्यापारियों पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव का विषय उठाया। उन्होंने कर संबंधी प्रक्रियाओं को सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता बताई।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

उपाध्यक्ष एडवोकेट गुलरेज रज़ा ने कहा कि विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई अथवा नई प्रक्रिया लागू करने से पहले टैक्स बार और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से संवाद किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, देवी की पूजा कर बोले- ‘विकास भी और विरासत भी’

उन्होंने कहा कि राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।

अधिकारियों और व्यापारियों के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर

पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पाण्डेय ने अधिकारियों और व्यापारियों के बीच प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद से विभागीय प्रक्रियाओं को समझने और समस्याओं के समाधान में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत का बड़ा कदम! कांग्रेस के पदों से इस्तीफे की पेशकश, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

एसोसिएशन के सदस्य भूपाल रावत ने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सीधे सुनने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को जॉइंट कमिश्नर ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई तथा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन ने विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad