खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, उत्तराखंड – नाबालिग से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा कर हल्द्वानी बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर तल्लीताल थाने में लालकुआं निवासी आरोपी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

घटना का विवरण 📅

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी की सोशल मीडिया पर निर्मल कुमार से बातचीत हुई। आरोप है कि जनवरी 2025 में आरोपी ने किशोरी को हल्द्वानी बुलाया और एक होटल में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, उत्पादकों को 22 लाख का बोनस

पुलिस की कार्रवाई 🚔

इसके बाद वह किशोरी से मिलने के लिए दबाव बनाने लगा, मना करने पर उसने धमकी दी। इस पर किशोरी ने अपनी आपबीती मां को बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🔍

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad