breaking news
खबर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के पर्यटन हब रामनगर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ ढेला ग्राम स्थित ‘एक्रोन रिसॉर्ट’ में चल रही एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर पुलिस ने बीती रात छापा मारकर बड़ा भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजूनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के रिसॉर्ट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

​इस संयुक्त अभियान में रामनगर कोतवाली पुलिस के साथ जिले की एसओजी (SOG) टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम भी मुख्य रूप से शामिल रही।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

​भारी मात्रा में शराब और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

​पुलिस ने जब रिसॉर्ट के भीतर अचानक छापेमारी की, तो वहाँ का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही उत्तराखंड में प्रतिबंधित हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब भी बरामद की है। इस पार्टी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

​10 महिलाओं सहित 52 पुरुष गिरफ्तार, कुछ नाबालिगों के होने की आशंका

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 52 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।

​नाबालिगों के शामिल होने की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं में कुछ नाबालिग युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी में बुलाए जाने की आशंका है। पुलिस इस बिंदु पर बेहद संजीदगी से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

​एसएसपी करेंगे विस्तृत खुलासा

​इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। रिसॉर्ट प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि वन्य जीव क्षेत्र के इतने संवेदनशील इलाके में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों को कैसे अंजाम दिया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आज शाम रामनगर कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरी घटना का विस्तृत खुलासा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad