ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के तहत 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिण् आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित है, जबकि लिखित प्रतियोगी परीक्षा माह जुलाई में आयोजित की जाएगी।

विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया था। उक्त पदों पर चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक (एलटी) के 786 तथा कुमाऊं मण्डल में सहायक अध्यापक (एलटी) 758 रिक्त पद शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा व विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी के 118, अंग्रेजी 104, संस्कृत 09, गणित 76, विज्ञान 140, सामान्य 124, व्यायाम 69 गृहविज्ञान 03, वाणिज्य 11, संगीत 02 और कला विषय में 130 रिक्त पद शामिल हैं। इसी तरह कुमाऊं मण्डल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी में 95, अंग्रेजी 76, संस्कृत 14, गणित 102, विज्ञान 112, सामान्य 139, व्यायाम 54, गृहविज्ञान 10, वाणिज्य 4, उर्दू 02, संगीत 06 तथा कला विषय में 144 पद शामिल है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 है और लिखित परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी। सहायक अध्यापक के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिये अभ्यर्थी को स्नातक के साथ-साथ एलटी डिप्लोमा अथवा बीएड उपाधि धारक होना अनिवार्य है,इसके अलावा यूटीईटी-2 अथवा सीटीईटी-2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी भी आवश्यक है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिक्षकों की कमी न हो इसके लिये राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विद्यायली शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad