खबर शेयर करें -

लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो):

​नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित प्रधान कार्यालय में बोर्ड समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की।

​जन्मदिवस पर शुभकामनाएं और सम्मान

​बैठक की शुरुआत से पूर्व, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस के अवसर पर एक आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, दुग्ध संघ के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

​विकास कार्यों और गुणवत्ता पर मंथन

​इसके पश्चात आयोजित बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की विभिन्न गतिविधियों, दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन और वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में दुग्ध उत्पादक किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए दुग्ध की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विपणन तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया। अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  🚨 रेत के ढेर में छिपी मौत: हल्द्वानी में मिला युवक का शव डंपर हेल्पर पवन सिंह की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

​उत्पादकों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता: मुकेश बोरा

​बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ की सभी योजनाओं के केंद्र में पशुपालक और दुग्ध उत्पादक किसान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को दूध का उचित मूल्य, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संघ पूरी निष्ठा से प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से सभी योजनाओं को धरातल पर समय सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया।

​बैठक में प्रमुख लोग रहे मौजूद

​इस महत्वपूर्ण बैठक में संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी व पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन व विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद दुमका, लैब प्रभारी रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला तथा डॉ. रमेश मेहता सहित संघ के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।