खबर शेयर करें -

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मुल्या गांव के निकट ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर जा रहा पिकअप वाहन अलकनंदा किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन पीपलकोटी चमोली से ऋषिकेश जा रहा था।

पुलिस ने शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यह भी पढ़ें -  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब जरूरी होगा स्थलीय सत्यापन, कुमाऊं आयुक्त ने डीएम को दिए सख्त निर्देश

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे किसी व्यक्ति ने मुल्या गांव के निकट अलकनंदा किनारे एक वाहन के गिरे होने की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस जवान रस्सियों के सहारे करीब सौ मीटर नीचे नदी किनारे दुर्घटना स्थल तक पहुंचे। जहां उन्हें गंभीर रूप से घायल चालक मृत मिला।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बड़ा हादसा: 6 साल के बेटे के सामने कोसी नदी में बह गए सेना के नायब सूबेदार, 3 किमी दूर मिला शव

चालक की पहचान देवेंद्र 22 वर्ष पुत्र ऋषिपाल ग्राम मनोटा, हसनपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल निवास गंगानगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। वाहन स्वामी व परिजनों ने बताया कि चालक देवेंद्र बीती शाम वाहन लेकर पीपलकोटी से निकला था। रात 9 बजे से उसका फोन लगातार बंद रहने पर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।