खबर शेयर करें -

चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी सुर्खियां (Headlines) आज शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की सुबह तक की प्रमुख और ताज़ा खबरें, जानिए एक नजर

बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर)पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास की नई राह: सेंचुरी पल्प एंड पेपर और पंतनगर विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक समझौता

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं।