ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : बीयर के कैन खोल सकते हैं डकैती के राज ,घटना सुन रह जाएंगे दंग

बृहस्पतिवार रात को ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा निवासी सर्राफ राहुल वर्मा के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। इस दौरान डकैतों ने राहुल और उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा घर से लाखों का जेवर और नकदी लूट थी। निजी अस्पताल में भर्ती राहुल की हालत में कुछ सुधार आया है जबकि उसकी पत्नी अभी भी आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस ने आशंका जताई थी कि बदमाश बगल वाले निर्माणाधीन घर की छत से चढ़कर राहुल के घर पहुंचे थे। पुलिस को निर्माणाधीन मकान की छत से बीयर की कई कैन बरामद मिली हैं। पुलिस ने कैन कब्जे में लेकर उसके फिंगरप्रिंट खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस की कुछ टीमें पश्चिमी यूपी के लिए रवाना हो गई हैं और बदमाशों के पुराने गिरोह पर दबिश देना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।

 फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर चांस प्रिंट (मौके पर मिले फिंगर प्रिंट) जुटाएं हैं। इसके अलावा वहां से और भी कुछ संदिग्ध सामान टीम को मिला हैं। पुलिस अपने आधार पर मामले की जांच तो कर रही है लेकिन वहीं अब वैज्ञानिक आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक लैब के निदेशक दयाल शरण शर्मा ने बताया कि चांस प्रिंटों को कई संदिग्धों के फिंगर प्रिंट से मैच कराया जाएगा। इससे मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं।वहीं पुलिस व एसओजी की कई टीमें यूपी सहित अन्य प्रदेशों के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad